Connect with us

वाराणसी

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के प्रमोशन को बनारस पहुंचे खेसारीलाल यादव, आर्मी के लिए कही बड़ी बात

Published

on

Loading...
Loading...

भोजपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया से प्यार मिल रहा‌ है : खेसारीलाल यादव

वाराणसी। एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत निर्माता रौशन सिंह और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म “रंग दे बसंती” बीते शुक्रवार को पूरे भारत के लगभग 265 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अपने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सोमवार को खेसारी लाल यादव फिल्म की अभिनेत्री रति पांडे और डायना खान के साथ वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमा पहुंचे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए खेसारीलाल यादव ने कहा कि, ‘रंग दे बसंती’ में फौजी भाइयों की कहानी दर्शायी गई है। इस फिल्म में हिंदुत्व है, देश प्रेम है, एक शहादत है। इसमें एक फौजी की जिंदगी क्या होती है और उसके परिवार की जिंदगी क्या होती है, एक फौजी अपनी पूरी देश को ही पूरा परिवार मानता है। उसी हिसाब से अपने परिवार को भी देखता है। फौजी की पूरी कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है।

उन्होंने कहा कि, फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की कहानी अद्भुत है जो विविधता, समरसता और एकता का संदेश देती है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि एक सामाजिक संदेश को भी साझा करती है। जो लोग कहते थे भोजपुरी फिल्म मल्टीप्लेक्स में नहीं लगती है, उनकी शिकायत भी अब दूर हो रही है। जब आईपीएल में भोजपुरी भाषा को सम्मान मिल सकता है, तो सिनेमाघरों में क्यों नहीं। यह फिल्म आपकी अपनी भाषा की फिल्म है यह और इसे आप मल्टीप्लेक्स में भी बैठ कर देखिए और खूब आनंद लीजिये। भोजपुरी आज पूरी दुनिया में छाई हुई है। भोजपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया से प्यार मिल रहा है। इसलिए हमारी फिल्म का आप लोग भी समर्थन  करते हुए देखें और भोजपुरी इंडस्ट्री को सपोर्ट करें।

Advertisement

छोटे पर्दे की चर्चित अदाकारा रति पांडेय ने कहा कि “रंग दे बसंती” भोजपुरी सिनेमा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। इस फिल्म में मैं अलग अंदाज में नजर आउंगी। फिल्म से कई अनुभव जुड़े हैं और इसका निर्माण बड़ी बॉलीवुड फिल्म की तरह हुआ है। सभी लोगों ने मिलकर बहुत मेहनत किया है। मैं सभी दर्शकों ख़ास कर नारी शक्ति से कहना चाहूंगी, आप जरुर इस फिल्म को अपने परिवार के साथ जरूर देखिए। वहीं‌ बॉलीवुड अभिनेत्री डायना खान ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे सुपरहिट बनाने की अपील की।

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि, यह भोजपुरी की सबसे बड़ी फिल्म है और यह दर्शकों को शानदार मनोरंजन देने वाली है। इसलिए मैं काशीवासियों से निवेदन करूँगा कि आप सभी इस फिल्म को जरुर देखें। अब तो यह पीवीआर में भी रिलीज हो चुका है. फिल्म में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म जगत के नामचीन लोगों ने काम किया है। इसलिए यह अन्य दूसरी फिल्मों से अलग है।

फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि, फिल्म ‘रंग दे बसंती’ हर मामले में एक बेहतरीन सिनेमा है। इसे हर दर्शकों को देखना चाहिए। यह मेरी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इसे आप सभी जरुर सिनेमाघरों में जाकर देखें।आपको बता दें कि “रंग दे बसंती” भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म है, जिसके निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।

फिल्म में खेसारीलाल यादव, अभिनेत्री रति पांडेय और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म में म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है। फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सिंगरों की आवाज भी सुनाई देगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page