Connect with us

मनोरंजन

वरूण धवन ने किराए पर लिया रितिक रोशन का घर, अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला होंगे नए पड़ोसी

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल अब माता-पिता बन गए हैं। इस कपल को लेकर खबर है कि वह जल्द नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं लेकिन वरूण धवन ने अपना ये घर नया नहीं बल्कि किराए पर लिया है। वरुण का नया घर ऋतिक रोशन का है जिसमें वह जल्द ही बेटी और पत्नी के साथ शिफ्ट होंगे।

वरुण धवन ने मुंबई के जुहू इलाके में किराए पर घर लिया है। जो अभिनेता ऋतिक रोशन का है। इसी बिल्डिंग में वरुण के पड़ोसी अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी होंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो वरूण धवन को आखिरी बार ‘बवाल’ मूवी में देखा गया था। जल्द ही अभिनेता सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इसके अलावा बेबी जॉन, भेड़िया 2, नो एंट्री 2 और तुलसी कुमारी में नजर आएंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page