Connect with us

वाराणसी

वरूणा नदी में अनियंत्रित होकर गिरी एसयूवी, चालक ने बताई हादसे की वजह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर के पिसौर ताडिया में सोमवार की सुबह एक टाटा सफारी स्टॉर्म एसयूवी, कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुल से नीचे वरुणा नदी में गिर गई। आसपास के लोगों ने जब तेज आवाज सुना तब सब दौड़े-दौड़े घटनास्थल के पास पहुंचे और तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा के साथ लोहता और शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों ने पुलिस के कहने पर ट्रैक्टर के सहारे गाड़ी को निकालने की कोशिश की लेकिन बार- बार रस्सी टूट जाने से सभी प्रयास विफल रहे। बाद में पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया।

जानकारी के अनुसार, बौलिया, मंडुवाडीह के रहने वाले आकाश गुप्ता सोमवार की सुबह अपने टाटा सफारी स्टॉर्म एसयूवी से पिसौर गए हुए थे। आकाश गुप्ता ने बताया कि, जैसे ही वह पिसौर ताडिया पुल के पास पहुंचे। गाड़ी के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वरुणा नदी में समा गई। आकाश ने बताया कि गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसने अपनी जान बचाई। गाड़ी में अन्य किसी व्यक्ति के न होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page