मुम्बई
भूमिहार समाज के तत्वावधान में आयोजित हुआ पुस्तक वितरण समारोह
मुंबई। खार पूर्व क्षेत्र में अजय शर्मा के कार्यालय में रविवार को पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम जी के पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों का अतुल्यनीय सहयोग रहा। पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई।


समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं में गोरेगांव मलाड और खार पूर्व के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रमुख कार्यकर्ताओं में गौरी सिंह, कलविंदर, नीलकंठ राय, अजय शर्मा, मनोज सिंह, शैलेश सिंह, एडवोकेट धनंजय सिंह, मधुर राय, दुर्गेश सिंह, तरुण सिंह, गौतम सिंह, विशाल सिंह और जयदेश न्यूज़ के मुंबई ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह धर्मा ने शिरकत की।

इस दौरान भूमिहार समाज के कार्यालय जो कि मलाड वेस्ट में जर्जर अवस्था में है। उसके नवीनीकरण के लिए जल्द से जल्द कार्य शुरू करने पर चर्चा हुई। जिसमें समाज से जुड़े कई लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के अन्य कई इलाकों में आयोजित करने की तैयारी भूमिहार समाज ने की है। स्कूल खुलने से पहले सभी बच्चों तक पुस्तक पहुंच जाए इसके लिए भूमिहार समाज के सभी लोगों ने सहमति व्यक्त की। भूमिहार समाज की तरफ से अन्य परिवारजनों से भी सहयोग की मांग की गई है। जिससे आगे भी ऐसे कार्यक्रम बच्चों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आयोजित की जा सके। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं ने काफी जोश और हर्षोल्लास के साथ काम किया।
ताजा समाचारों का अपडेट पाने के लिए जयदेश न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें।
https://youtube.com/@jaideshnews?si=CGAlpmxiikqQc-nk
रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई
