Connect with us

मुम्बई

ठगों ने महिला से लूटी जीवन भर की जमा पूंजी, फर्जी सीबीआई अफसर बनकर इस तरह देते थे घटना को अंजाम

Published

on

नवी मुंबई। पनवेल शहर की एक रिटायर्ड 64 वर्षीय महिला से 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह घटना पिछले महीने (8 मई) की है और इस महिला को फोन पर 2 दिन में पुलिस कार्रवाई होने का डर दिखाकर ठगी की गई। इस संबंध में पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

इस बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि, भुक्तभोगी महिला एक निजी कंपनी के एचआर विभाग काम करने के बाद रिटायर हुई थी। इस महिला के रिटायरमेंट के बाद ठगों ने उसके जीवन भर जमा किए गए बैंक पैसों से ऑनलाइन ठगी की।

नितिन ठाकरे ने बताया कि 8 मई को पलास्पे फाटा स्थित साई वर्ल्ड सिटी नामक कॉम्प्लेक्स में रहने वाली 64 वर्षीय महिला से सुबह 9:30 बजे फोन पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया, जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। इसके अलावा, एक अन्य व्यक्ति ने खुद को मुंबई के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का अधिकारी बताया। इन दोनों ठगों ने बताया कि महिला को उसके मोबाइल फोन से दूसरों को कॉल कर परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई गई है, इसलिए उस पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उसे 10 साल की सजा भी हो सकती है। यदि इसे इस सजा से बचना है तो उसे सीबीआई को रिश्वत देनी होगी। सीबीआई को कार्यवाही करने से रोकने के लिए पीड़ित से 5 करोड़ 61 लाख 1 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। जब पीड़िता को इस बात का यकीन हो गया तो उसे पता चला कि यह सब फर्जी है और उसे कार्रवाई के नाम पर ठगी की गयी है।

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।नवी मुंबई पुलिस अपराध जांच विभाग इस मामले में सुराग के लिए ऑनलाइन तलाश की जा रही है। इस ठगी के मामले में, चोरों ने मुंबई पुलिस 111 नामक एक यूआरएल का इस्तेमाल किया और स्काइप पते पर सीआईडी का उल्लेख किया गया था। ठगी का ऐसा मामला सामने आने के बाद नवी मुंबई की पनवेल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page