Connect with us

सियासत

कांग्रेस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले खड़गे – जनता की जीत; भाजपा ने एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगे, यह उनकी हार

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, चुनाव परिणाम जनता की जीत है। कांग्रेस ने विषम परिस्थिति में चुनाव प्रचार किया। लेकिन लोगों ने हमारा साथ दिया, हमारी घोषणापत्र को पसंद किया। हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा। जहां तक रही बात बीजेपी के कम सीट आने की तो बीजेपी को लोगों ने नकार दिया है।

Loading...

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, इस लोकसभा चुनाव का परिणाम जनता और लोकतंत्र की जीत है। यह पीएम नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक एवं नैतिक हार है। यह जनता का परिणाम है, यह जनता की जीत है, लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से कह रहे थे कि, यह लड़ाई मोदी बनाम जनता की थी। उनका कहना था कि 18वीं लोकसभा के इस चुनाव में हमने विनम्रता से जनमत को स्वीकार किया है। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। खासकर सत्ताधारी भाजपा ने एक व्यक्ति और एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page