Connect with us

वाराणसी

ऑटो चलाते समय ड्राइवर की मौत, लोगों ने जताई हीट वेव की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित पंचायत भवन के पास जीटी रोड पर रविवार को ऑटो चलाते समय चालक 50 वर्षीय प्रभाकर सिंह नामक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक ऑटो चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, रविवार को दिन में मोहनसराय की तरफ से लहरतारा की ओर जाते समय भूलनपुर चौराहे से पहले केसरीपुर पंचायत भवन के सामने जीटी रोड पर कपसेठी थाना क्षेत्र के भीखमपुर सेवापुरी निवासी प्रभाकर सिंह की ऑटो चलाते समय अचानक तबियत बिगड़ गयी। जिसके दौरान प्रभाकर सिंह ने ऑटो को सड़क पर ही रोक दिया और उसी दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज धूप  होने की वजह से हीट वेव से मौत होने की आशंका जताया। मृतक को एक लड़का तथा एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है जबकि लड़का भूटान में रहकर नौकरी करता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page