वाराणसी
शरारती तत्वों ने मड़ई में लगाई आग, एक मवेशी की मौत दो झुलसे
Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर (महेशपट्टी) गांव में रविवार को लगभग 1 बजे शरारती तत्वों ने एक मड़ई में आग लगा दिया। आग लगने के कारण सरजू मौर्या के एक गाय की बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक गाय और एक भैंस आग के कारण झुलस गये। मड़ई में खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग देखकर चिल्लाते हुए पहुंचे पशुपालक मामूली रूप से पशुओं को बचाने में झुलस गया।
Loading...
ग्रामीणों द्वारा पाइप लगाकर व बाल्टी से पानी मड़ई पर फेंक कर आग बुझाया गया लेकिन तब तक पूरी मड़ई जलकर राख हो चुकी थी। वहीं मड़ई के अंदर रखे घर के गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो चुका था। सरजू मौर्या ने बताया कि, आग कैसे लगी ये किसी को कोई जानकारी नहीं है। आग लगने की वजह से कुल मिलाकर दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
Continue Reading
