वाराणसी
4 जून को शहर में लागू रहेगा प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन, मंडी समिति पहड़ियां में होगी वोटों की गिनती
सुबह 8:00 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
एंबुलेंस पर नहीं रहेगी पाबंदी
वाराणसी। 4 जून को वाराणसी लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती मंडी समिति पहड़िया में सुबह 5:00 से होगा जो मतगणना की समाप्ति तक जारी रहेगा। वाराणसी यातायात पुलिस ने आमजनमानस के सुगम यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है जिसे सुबह 05.00 बजे से मतगणना समाप्ति तक के लिए लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने काशीवासियों से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि, रूट डायवर्जन के लिए तय किए गए मार्गों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन वाले रास्तों के बजाय सामान्य यातायात के लिए लागू किये गये डायवर्जन का पालन करें जिनमें प्रमुख रास्ते हैं –

1. आशापुर चौराहा आशापुर चौराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को चन्द्र चौराहा या सारनाथ की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
2. चन्द्रा चौराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को आशापुर चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
3. आरटीओ तिराहा आरटीओ तिराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को आशापुर चौराहा या सारनाथ की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें
4. अशोका इन्सटीट्यूट तिराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को आशापुर चौराहा या चन्द्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।

5. पहड़िया चौराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को आशापुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
6. कालीमाता मंदिर चौराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को पाण्डेयपुर या पुलिस लाइन चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
7. पाण्डेयपुर चौराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को आजमगढ़ अण्डरपास या हुकुलगंज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
8. पुलिस लाइन चौराहा से पहड़िया मण्डी की तरफ जाने वाले निर्वाचन के अलावा सभी वाहनों को पाण्डेयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
9. लालपुर पुलिस चौकी तिराहा भक्तिनगर / दौलतपुरा होकर कालीमाता मंदिर के तरफ जाने वाले वाहनों को पाण्डेयपुर चौराहे के तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
मण्डी समिति में पार्किगं व्यवस्था –

1. मतगणना अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं प्रेस व मिडिया कर्मी के चार पहिया वाहन गेट न० 01 से प्रवेश कर तिराहे से बायें मुड़कर दाहिनी तरफ खाली ग्राउण्ड में पार्क होंगें, तथा दो पहिया वाहन तिराहे से सीधे आगे चलकर, प्रथम दाहिनी लेन में पार्क होंगें।
2. मतगणना एजेन्ट / राजनितिक पार्टीयों के प्रतिनिधिगणों का प्रवेश आवास विकास कॉलोनी के तरफ गेट न० 03 से होगा, जिसके लिए कालीमाता मंदिर से बायें मुड़कर आवास विकास में स्थित खाली ग्राउण्ड में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग अलग अलग की गई हैं जहाँ अपना वाहन पार्क करके पैदल गेट न० 03 से प्रवेश व डीएफएमडी से चेंकिंग कराकर मतगणना स्थल पर जा सकेंगें।
