Connect with us

वाराणसी

मंडलायुक्त ने किया मतदान, खिंचवाई सेल्फी

Published

on

Loading...
Loading...

दो मतदाताओं ने मंडलायुक्त का किया आभार व्यक्त

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शनिवार को लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के दिन जेपी मेहता इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर परिवार‌‌ के साथ मतदान किया और इस चुनावी महापर्व के अवसर पर एक सेल्फी भी खिंचवाई। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में बूथों पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की और कहा कि मौसम भी अच्छा है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

मंडलायुक्त ने जानकारी दी कि, पांच प्रमुख मतदान केंद्रों पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से मतदाताओं के लिए शरबत, बिस्किट, पानी आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

मतदाता समस्याओं का तत्काल समाधान -जेपी मेहता इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान करने आए जितेंद्र सोनकर सहित दो मतदाताओं ने मंडलायुक्त को अपने मतदाता फोटो पहचान पत्र दिखाते हुए पर्ची न मिलने की समस्या बताई। मंडलायुक्त ने तुरंत अपने मोबाइल से फोटो खींचकर कंट्रोल रूम को भेजा और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसका असर तुरंत दिखा, और जैसे ही कमिश्नर अपनी गाड़ी में बैठे, जितेंद्र ने दौड़ते हुए आकर बताया कि उसे उसकी पर्ची मिल गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page