Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बूथों पर महिलाओं की लगी लंबी कतार, वोटरों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी में शनिवार को मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में काशीवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रूझान देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी लंबी कतार लगी है। इस दौरान कुछ ऐसे भी मतदाता आए, जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। ऐसे में उन्हें मायूसी हाथ लगी। ऐसे में उन्हें वोट देने का मौका नहीं मिला।

Loading...

भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, वाराणसी में मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई। तीखी धूप व गर्मी से बचने के लिए मतदाता सुबह के वक्त ही घरों से निकलकर बूथों पर पहुंच गए। आदमपुर समेत अन्य मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मतदान को लेकर सुबह से ही रूझान दिख रहा है। महिला, पुरुष, वृद्ध और युवा सभी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page