वाराणसी
कार के अंदर शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने वाहन स्वामी पर लगाया हत्या का आरोप
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में गुरुवारको उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के अंदर ड्राइवर का शव मिला। वाहन सड़क के किनारे खड़ा था और ड्राइवर चालक मनोज मिश्रा अंदर मृत पड़ा था। साथी चालकों ने जब उसे अचेत पाया तो वाहन स्वामी को मामले की जानकारी दी।क्रूजर मलिक रामजी यादव ने अपने दूसरे चालक राधेश्याम पांडे से कहकर शव को उसके घर पर भिजवा दिया। साथी चालक शव घर पर छोड़कर लौट आया लेकिन बाद में परिजन भी क्रूजर मालिक के घर आ गए। परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हत्या की आशंका जताई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर महमूरगंज इलाके में खड़ी क्रूजर गाड़ी के भीतर चालक मनोज मिश्रा (45) का शव गुरुवार को मिला। मनोज मिश्रा भदोही जिले के चौरी थाना के कंधियार गांव का रहने वाला था। यहां श्रीराम नगर कॉलोनी के रहने वाले रामजी यादव की गाड़ी चलाता था। सुबह प्रयागराज से सवारी छोड़कर आया और गाड़ी के भीतर सो गया था।

जब दूसरे ड्राइवर राधेश्याम ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को बताया कि मनोज गाड़ी के भीतर मृतक अवस्था में मिला है और मालिक के कहने पर शव लेकर घर आए हैं। तब मृतक के शव पर चोट के निशान देखकर परिजन हंगामा करने लगे। मृतक के चाचा तारामणि मिश्रा ने बताया कि मृतक के सर, हाथ, गले और पैर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हो रही।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर महमूरगंज पुलिस चौकी पर पहुंचे, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मृतक की दारु पीने से मौत बता कर टरकाने में लगी है। इसके बाद मनोज के परिजन भेलूपुर थाने पर पहुंचे। तब जाकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
चौकी प्रभारी महमूरगंज विवेक पाठक ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। प्रयागराज से सवारी छोड़कर आया और गाड़ी के भीतर सो गया था। मनोज मिश्रा भदोही जिले के चौरी थाना के कंधियार गांव का रहने वाला था। यहां श्रीराम नगर कॉलोनी के रहने वाले रामजी यादव की गाड़ी चलाता था।
