Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी ने काशी की जनता से की खास अपील

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के दृष्टिगत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी की जनता जनार्दन को विशेष तौर पर संबोधित किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे याद है मेरे नामांकन वाले दिन युवा पीढ़ी बहुत उत्साहित थी। अब यही उत्साह हर बूथ पर दिखे, मेरा यही आग्रह है। अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है, ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि, काशी के युवा, नारी शक्ति और किसानों से विशेष आग्रह है। आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा। आप लोगों को याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान। उन्होंने भोजपुरी में लोगों से मतदान स्थल पर पहुंचने की अपील की। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का भी आग्रह करते हुए कहा कि, पहले मतदान फिर जलपान।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page