Connect with us

वाराणसी

वृद्ध दम्पति को राहगीरों ने बचाया, बताई जान देने की वजह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा के रहने वाले टिकम दास (70 वर्ष) और उनकी पत्नी लाजवंति (65 वर्ष) बुधवार की देर शाम नमो घाट स्थित मालवीय पुल से जान देने की नियत से रेलिंग पर चढ़ गए। इस दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो तुरंत उन दोनों दंपत्ति को बचा लिया।इसके बाद पुलिस पिकेट पर ड्यूटीरत जवान दंपति के छोटे बेटे से संपर्क करने का प्रयास किया।

Loading...

चौकी प्रभारी आदमपुर बृजेश सिंह ने बताया की वृद्ध दम्पती के दो बेटे हैं जो उनकी हमेशा उपेक्षा करते हैं। वृद्ध दंपत्ति रायपुर के किसी आश्रम में पिछले 1 साल से रह रहे थे। उस आश्रम के बंद होने के बाद जब वाराणसी आए तो पुत्रों से सम्पर्क किया। पुत्रों ने उनकी मदद करने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर दंपती आत्मघाती कदम उठाने जा रहे थे। पुलिस ने दंपती के छोटे बेटे को बुलाकर समझा बुझाकर माता पिता को उसके साथ भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page