Connect with us

वाराणसी

कोरौता बाजार का रामलीला मैदान ने जिंदगी का मकसद तय कर दिया : अनुप्रिया पटेल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहनिया विधानसभा का यह ऐतिहासिक कोरौता बाजार का रामलीला मैदान ने जिंदगी का मकसद तय कर दिया। जो इतनी बडी मुकाम पर पहुंच गये है। यह सब इसी ऐतिहासिक मैदान और कार्यकर्ताओं की देन है।

उक्त बातें मंगलवार की सांयकाल अपना दल एस  सोनेलाल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कोरौता बाजार रामलीला मैंदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि, इसी ऐतिहासिक रामलीला मैदान से हमने 2012 में पहली बार विधायक बनकर राजनीति की शुरुआत की। आज 13 विधायक है।

उन्होंने कहा कि, आप लोग बनारस संसदीय क्षेत्र से कोई सांसद चुनने नहीं जा रहे है। आप लोग यहां से प्रधानमंत्री का चुनाव करने जा रहे है और तीसरी बार ऐतिहासिक मतों से नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव जीतेंगे तथा केन्द्र में सरकार बनेगी। भाजपा और अपना दल का गठबंधन बहुत पुराना है। एक जून को इतना मत देना की विरोधियों की जमानत जब्त हो जाए। एक तारीख एक नंबर कमल का निशान पर ईवीएम मशीन पर इतना बटन दबाना की विरोधियों को कोई मौका ही ना मिले। बनारस की चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। इसलिए ऐतिहासिक वोट देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करानी है। बनारस के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने बनारस को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर खड़ा कर दिया है।

इस दौरान रोहनिया के विधायक सुनिल पटेल, महासचिव मनीष सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष पुनम मौर्य, जिलाध्यक्ष हंस राज विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष बसंता पटेल विजय जायसवाल जंग बहादुर पटेल,  नरेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।।

रिपोर्ट -प्रवीण सिंह

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page