Connect with us

वाराणसी

पूर्वांचल में बनारस और मऊ सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गर्मी का सितम इस कदर जारी है कि लोगों का जीना मुहाल हो जा रहा है। आसमान से आग बरस रही है। फिर भी इस भीषण गर्मी में लोग काम के सिलसिले में जब भी घर से बाहर निकल रहे हैं उनकी हालत एकदम खस्ताहाल हो जा रही है। पूर्वांचल के जिलों में वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा। सोमवार को यहां का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, आसपास के जिलों में भी धूप व गर्मी बेहाल कर रही है। प्रयागराज में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि मऊ जिले में सबसे अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह गर्मी से राहत के आसार नहीं है। तापमान और बढ़ सकता है। वहीं लू का भी प्रकोप देखने को मिलेगा। दरअसल, नौतपा में सूरज की किरणें धरती पर सीधी पढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ी है। मानों आसमान से आग बरस रही हो। इसकी वजह से दिन 11 बजे तक सड़कें सूनी हो जा रहीं। वहीं हमेशा गुलजार रहने वाले बनारस के घाटों पर भी सन्नाटा दिख रहा।

जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बना है। हालांकि इसका असर पश्चिमी बिहार और यूपी तक बहुत कम है। ऐसे में इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। पिछले पांच-छह दिनों से मौसम तल्ख हुआ है। दिन में तीखी धूप के साथ ही रात का तापमान भी अब सामान्य से अधिक पहुंच जा रहा। इसकी वजह से न तो दिन में चैन है और न रात में राहत मिल रही है। ऐसे में लोगों का पूरा समय पसीना पोंछते ही बीत रहा है। चाय की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक, छाछ और लस्सी की खपत ज्यादा हो रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page