Connect with us

वाराणसी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज वाराणसी में करेंगे जनसभा, यादव मतदाताओं संग करेंगे चुनावी मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा ने सातवें चरण के चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी धुआंधार चुनाव प्रचार की रणनीति बनी है। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सीरगोवर्धन में होगी।

Loading...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दोपहर बाद बनारस पहुंच रहे हैं। वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। यहां से सीधे सीरगोवर्धनपुर पहुंचेगे जहां जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ यादव मतदाताओं को भी साधेंगे।सीरगोवर्धन में करीब 35 हजार यादव रहते हैं। इनमें यादव मतदाताओं की संख्या करीब 18 हजार है। जनसभा संपन्न होने साथ मुख्यमंत्री शाम को मध्य प्रदेश लौट जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page