Connect with us

अपराध

लोहता में महिला के साथ हुई उचक्का गिरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव की एक महिला के साथ उच्क्का गिरी हो गई। जिसकी लिखित सूचना महिला ने थाने पर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव की मधु पांडेय शुक्रवार की दोपहर में चांदपुर चौराहे से ऑटो में बैठकर कोरौता बाजार जा रही थी। जब वह भट्ठी गांव के पास पहुंची तो अपना हैंडबैग चेक करने लगी तो उसमें रखा सामान गायब था। उन्होंने बताया की आटो में पिछे दो और महिलाएं बैठी थी जो लोहता बाजार में उतर गयी।

मधु पांडेय ने बताया की हैंडबैंग में 16 ग्राम की सोने की सिकडी जिसकी किमत लगभग 50 हजार और पांच हजार नगद था। उन्होंने घटना की लिखित सूचना थाने पर दे दिया है। लोहता पुलिस सीसीटीवी फुटेज जगह-जगह खंगाल रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page