Connect with us

अपराध

असलहा सटाकर ट्रक ड्राइवर से लूटे हजारों रुपये, खलासी की भूमिका संदिग्ध

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बलिया से गिट्टी गिराकर लौट रहे ट्रक चालक दिनेश यादव को वाराणसी-आजमगढ़ रिंग रोड के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर 55 हजार रुपये लूट लिए। बाइक सवार दूर से ही ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

सोनभद्र के चोपन प्रीतनगर निवासी सरफराज अहमद का ट्रक रामगढ़ का दिनेश यादव चलाता है। मंगलवार को डाला से गिट्टी लादकर बलिया में गिराने गया था। गिट्टी गिराने के बाद 55 हजार रुपये लेकर बुधवार की रात लौट रहा था। जैसे ही आजमगढ़ रोड पर रिंग रोड के पास पहुंचा पल्सर और अपाचे बाइक पर सवार चार से पांच की संख्या में बदमाश आगे-पीछे फॉलो करने लगे।

मौका पाते ही सुनसान जगह पर ट्रक को रोक दिया। दो बदमाश केबिन में चढ़ गए और चालक दिनेश को असलहा सटा दिया। बदमाश रुपयों की मांग करते हुए पूरे केबिन की तलाशी लेने लगे। इसी दौरान उन्हें सीट के नीचे रखे 55 हजार रुपये मिल जिसे वह लूट लिए और असलहा लहराते हुए भाग निकले।

चालक ने घटना की सूचना सरफराज को दी। उसके पहुंचने पर चालक ने लालपुर पांडेयपुर थाने में पहुंचकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराया। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार, चालक के फोन और घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच की जा रही है। चोपन से गिट्टी लादकर ट्रक चालक चला तो उसके साथ खलासी रामगढ़ निवासी मोनू निवासी भी साथ में था। तबीयत खराब होने की बात बताकर खलासी मोनू रास्ते में ही उतर गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे भी बुलाया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page