Connect with us

पूर्वांचल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल नवीन मण्डी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने रवानगी स्थल पर बैरिकेटिंग एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लाइट व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कार्मिक प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कार्मिकों को पोस्टल मतदान की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विधानसभावार पोस्टल बैलेट फैसिलिटी सेन्टर स्थापित किये गये है तथा प्रत्येक सेन्टर पर ए.आर.ओ. की तैनाती भी की गयी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने निर्देशित करते हुए कहा कि, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर मोटे लेयर का टेंट लगाकर पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर विधान सभा वार स्टैंडी बैनर, दिशा सूचक, कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।तत्पश्चात बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कालेज NH-19 नौबतपुर चंदौली में लोक सभा-76 चंदौली हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों हेतु संचालित किये जा रहे पोस्टल बैलेट फैसिलिटी सेन्टर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मुगलसराय, पीडी डीआरडीए सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page