Connect with us

वाराणसी

तेज हवा संग बदला मौसम का रुख, हल्की बारिश ने दिया काशीवासियों को सुख

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिछले दो से तीन दिनों में मौसम में अचानक परिवर्तन आया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी भाग के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। दिन में बादलों की आवाजाही से धूप का असर कम हुआ है। इधर बुधवार की रात करीब दस बजे तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इस वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम में बदलाव की वजह से तीन दिन में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा भी चलती रही।

Loading...

न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पुरवा और पछुआ हवाओं के मिश्रण की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। 12 मई तक आंधी के साथ ही बारिश के भी आसार हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page