Connect with us

वाराणसी

प्लास्टिक कारोबारी हुआ लापता, परिजनों ने जताई अपरहण की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंगलवार की शाम दुकान से निकलकर प्लास्टिक कारोबारी दावर बेंग ( 55 वर्ष ) रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने दावर बेंग के अपरहण की जाने की आशंका जताई है। वहीं लक्सा थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से ही कारोबारी के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, लक्सा क्षेत्र के काजीपुर कला निवासी दावर बेंग की औरंगाबाद रोड नई सड़क मार्ग पर आधा दर्जन दुकाने है। वे प्लास्टिक के बड़े कारोबारी है। उनके छोटे भाई आशीक उर्फ राजू ने बताया कि बड़े भाई दावर बेंग दुकान पर गए थे। मंगलवार को मडुवाडीह निवासी बबलू नामक व्यक्ति का भाई दावर बेंग दुकान पर गए थे।

मंगलवार को मंडुवाडीह निवासी बबलू नामक व्यक्ति का उनके मोबाइल पर साढ़े चार बजे फोन आया की एक करोड़ का माल आया है। आप खरीद ले तो जवाब था कि मेरे पास इतना पैसा नहीं है। फिर बोला कि पड़ाव में आकर माल देख ले बाद में खरीद लेना। इसपर मेरे भाई दुकान से पड़ाव गए लेकिन वापस घर नहीं लौटे उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। हम लोग ने कल देर तक उनकी काफी खोजबीन किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। लक्सा थाने को इस घटना के बाबत लिखित तहरीर दी गयी।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और वहां कारोबारी के दो भाई जावेद अहमद और आशिफ उर्फ राजू तथा परिवार वाले उनके अगवा किये जाने की आशंका जाहिर ही है। वही इस मामले में लक्सा थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि कारोबारी के लापता होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम भी लगायी गयी है। कारोबारी का पता लगाया जा रहा है। मोबाइल नम्बर का सीडीआर भी निकाला जा रहा है

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page