Connect with us

वाराणसी

जयदेश न्यूज़ के मुंबई ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह ने वाराणसी में मनाया अपना 50 वां जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जयदेश न्यूज़ के मुंबई ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र सिंह धर्मा ने पारिवारिक सदस्यों के बीच वाराणसी में रिंग रोड के समीप होटल पर्ल में अपना 50 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन मनाने के पूर्व उन्होंने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों और इष्ट मित्रों की मौजूदगी में केक काटा गया। सभी लोगों ने जन्मदिन की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सर्वश्री सुभाष चंद्र सिंह, दिलीप सिंह, विनोद राय, हर्षदीप सिंह, दिनेश सिंह, विनोद कुमार सिंह समेत परिवार की महिलाएं और काफी संख्या में दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page