Connect with us

पूर्वांचल

आचार संहिता का उल्लंघन और कार्य में अनियमितता को लेकर सभासद ने दी तहरीर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। आदर्श नगर पंचायत कछवां वार्ड शंकरपुर की सभासद मैनब बानो ने स्थानीय थाना में तहरीर देकर चेयरमैन मिताली के प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व ठेकेदार सतीश मिश्रा पर आरोप लगाया कि सभासद के द्वारा पूर्व में जो प्रस्ताव दिया गया था उसके विपरीत वार्ड में कार्य कराया जा रहा है। लोहे के पाइप के स्थान पर दो इंच का रिलायंस का पाइप लगाया जा रहा है जो की कमजोर है और मना करने पर मान नहीं रहे है।

वहीं इस दौरान इंटरलॉकिंग सड़क को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं जिससे राजस्व को क्षति पहुंच रहा है। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान कार्य किए जाने से आचार संहिता का उल्लंघन भी किया जा रहा है। सभासद ने संबंधित के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया गया है।

वार्ड के बाशिंदे इस बात से काफी नाराज हैं। वही मंगलवार को जब सभासद के पति अक्तर हाशमी ने आवाज उठाई तो उन्हें साफ मना कर दिया गया कि हम लोग अपने मन से काम करेंगे। सभासद पति अक्तर हाशमी ने कहा कि, नगर पंचायत कछवां में मनमानी और तानाशाही चरम सीमा पर है। कमीशनखोरी के चक्कर में चेयरमैन प्रतिनिधि और ठेकेदार मिलकर गलत कार्य कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page