Connect with us

सियासत

एक राइफल, करोड़ो के जेवर सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी की चल-अचल संपत्ति में भारी उछाल

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। सांसद और भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी वैसे तो करोड़पति हैं। पांच साल सांसद रहते हुए उनकी आय में वृद्धि हुई है। 53.75 करोड़ से बढ़कर उनकी संपत्ति सीधे 96.67 करोड़ पहुंच गई है। इस प्रकार 5 वर्षों में 42.92 करोड़ का इजाफा हुआ है।।

बताते चले की मंगलवार 2024 में दिए शपथ पत्र के अनुसार पशु पक्षी प्रेमी मेनका गांधी के पास राइफल मौजूद है। बैंक खातों में उन्होंने 16 करोड़ 43 लाख 36 हजार 873 रुपया जमा कर रखा है और कंपनियों के 23 करोड़ 30 लाख 32 हजार 505 रुपए के शेयर ले रखे हैं। उन्होंने बीमा कंपनियों से 77 लाख 92 हजार 693 रुपए कि पॉलिसिया ली हुई हैं। मेनका ने 8 लाख 85 हजार 598 रुपया का फर्म/कंपनी में ऋण दिया है। जेवरात के नाम पर मेनका के पास 3.50 किलो सोना, 85 किलो चांदी है। जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 82 लाख 24 हजार 879 रुपये है। राइफल नम्बर A-035154 की कीमत 40,000 रुपए है। इस प्रकार उनकी कुल संपत्ति का सकल कुल मूल्य 43 करोड़ 43 लाख, 61 हजार 48 रुपया है।

तो वहीं पीलीभीत में वर्ष 2014 में नामांकन के समय उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपये थी। पांच वर्ष बाद वर्ष 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर 53, 75, 27, 583 रुपये हो गई है। शपथ पत्र के मुताबिक मेनका गांधी के पास नकदी के रूप में सिर्फ 45 हजार रुपये है। लेकिन उनके ऊपर बैंकों की एक करोड़ 27 लाख 37 हजार 520 रुपये की देनदारी है। उनके पास संजय गांधी के कुटुंब के नाम एक करोड़, 93 लाख, 98 हजार 868 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी आयकर दाता भी हैं। करोड़ों की हैसियत होने के बावजूद उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। हालांकि, वे असलहे की शौकीन हैं। उनके पास करीब 40 हजार रुपये कीमत की एक राइफल है।साथ ही साथ अवगत कराते चलें की भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के पास तीन किलो 415 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके पास करीब 85 किलो चांदी भी है। दोनों की कीमत हलफनामे में 1,52,86,743 रुपये बतायी गई है।

2019 में मेनका की संपत्ति विवरण– धनराशि

Advertisement

नगद–45,000 बैंक में जमा–17,32,97,979

शेयर व बांड में निवेश–5,20,48,717

बीमा पॉलिसी/बचत–43,32,746

दो कंपनी को दिया कर्ज–14,76,398

कुल चल संपत्ति–24,65,27,583

Advertisement

कुल अचल संपत्ति–29,10,00,000

कुल योग–53,75,27,583, देनदारी–1,12,37,520

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page