अपराध
संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझवां गांव की विवाहित नेहा सिंह (31) पत्नि राज उर्फ गोलू सिंह की रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। वहीं घटना के बाबत उसके मायके सिंधोरा, वाराणसी के रहने वालों ने स्थानिय पुलिस को सूचना दिया कि विवाहिता की सामान्य मौत नहीं होकर उसकी हत्या की गई है। इस बात को सुनकर पुलिस भी अवाक हो गयी और पुलिस जांच कार्रवाई में जुट गयी।

क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव ने बताया कि, एक अज्ञात व्यक्ति से उन्हें सूचना मिली कि विवाहिता की हत्या की गई है। इस बात की सूचना पर बरैनी गंगा घाट किनारे उसके शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया था जहां उसके शव को चिता से उतरवाकर पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। वहीं मौत की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन चार महीने पहले उक्त विवाहिता का एक मामला कछवां थाना तक पहुंचा था जिसमें विवाहित भोर में करीब पांच बजे के आस-पास एक गांव के ही रहने वाले ऑटो चालक के साथ गंगा किनारे गई थी जहां संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की डूब कर गंगा में मौत हो गयी थी। जिसको लेकर खूब हाई प्रोफाइल ड्रामा थाने से लेकर गंगा घाट तक विवाहिता के भी द्वारा किया गया था। अब मामला जो भी हो पुलिस जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। वहीं मृतक विवाहिता के चचेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि, उसे दो बच्चे भी हैं और मामला संदिग्ध है। उसने हत्या की आशंका व्यक्त किया है और कहा कि तहरीर अभी पुलिस ने नहीं लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस ने मुकदमा लिखने की बात कही है।
