अपराध
दहेज हत्या की आरोपी सास गिरफ्तार
वाराणसी। फूलपुर पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता इंदिरा देवी को बेलवा अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 को कृष्णमनन चतुर्वेदी ने फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि, उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने के बाद उन्होंने बेटी की हत्या करके फांसी पर लटका दिया था। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या करार दिया था। इसमें मुख्य भूमिका बेटी के सास इंदिरा देवी की थी। उसी ने षड्यंत्र के तहत ऐसा काम किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक सचिन कुमार पटेल, अविनाश कुमार सिंह, साक्षी पाण्डेय, कांस्टेबल अशोक रैक्वार और महिला कांस्टेबल रीना शामिल रहें।
