Connect with us

शिक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने लहराया परचम, जारी हुआ परिणाम

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिव्यकांत शुक्ला प्रयागराज में स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये परिणाम घोषित किए हैं।

यूपी बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत और जिलेवार छात्रों की पास प्रतिशत आदि की जानकारी शेयर की गई है। छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाईट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट्स की लिस्ट इस प्रकार है-

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 84 हजार 986 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 39 हजार 022 को मिलाकर 3 लाख 24 हजार 08 परीक्षार्थियों ने छोड़ी थी परीक्षा,हाई स्कूल में 29 लाख 47 हजार 311 और इंटरमीडिएट में 25 लाख 77 हजार 997 को मिलाकर 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि पिछले वर्ष 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास और 2023 की इंटरमीडिएट में 75.52 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे।

Advertisement

वहीं 2022 की हाई स्कूल परीक्षा में 88.18 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे और 2022 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.33 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे।इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 2 मार्च तक 12 कार्य दिवसों में आयोजित हुई थी। दो करोड़ 85 लाख कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से 30 मार्च के बीच कराया गया।

यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान अपर सचिव प्रशासन विभा मिश्रा और अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी भी मौजूद रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page