अपराध
गांजा की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। जिले की चितईपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर गांजा की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 40 किलो 710 ग्राम गांजा और घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया है। यह गांजा उड़ीसा से लाकर वाराणसी के किसी लोकल डीलर को देना था लेकिन पुलिस की तत्परता से गांजा तस्कर पकड़े गए। डीसीपी काशी जोन ने पुलिस टीम को 25000 रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी के लोकल डीलर को गांजा का बड़ा खेप लाकर उड़ीसा के दो तस्कर देने वाले है। जिस पर चेकिंग के दौरान करमनबीर तिराहा चितईपुर से दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने गाड़ी में डिग्गी और टायर के बीच गांजा छुपाने के लिए जगह बनाया हुआ था। बरामद गांजा की कीमत करीब 40 लाख रूपये है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंटेलिजेंस विंग से एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर राय, ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रभान यादव, कांस्टेबल पवन कुमार तिवारी, आलोक मौर्य, मयंक त्रिपाठी, दिनेश कुमार अंकित मिश्रा, उमेश सिंह, सर्विलांस सेल से हेड कांस्टेबल संतोष पासवान शामिल रहें। वहीं चितईपुर थाने से थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार,चौकी प्रभारी चितईपुर अजय दुबे, चौकी प्रभारी सुंदरपुर आदित्य सिंह, सब इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह और अनिल सिंह शामिल रहें।
