Connect with us

अपराध

लंका में युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की इहलीला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की काशीपुरम कॉलोनी में गोलू यादव नामक युवक (25 वर्षीय) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही लंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गोलू यादव चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के गांव मटियार का रहने वाला था। वर्तमान समय में वह गुजरात के सूरत में नौकरी करता था। 4-5 दिन पहले ही वाराणसी आया था और जोमैटो में काम करने वाले अपने मामा के पुत्र अनूप यादव के साथ रह रहा था। गोलू ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दी है ? लंका पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page