Connect with us

अपराध

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव के पास 18 वर्षीय बादल राजभर पुत्र बबलू राजभर निवासी ग्राम दुनाई का ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेल के पटरी के पास टहल रहा था तभी श्रवाराणसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी ट्रेन को देख कर एक बार रेल की पटरी के पास से हट गया लेकिन फिर तेजी से जाकर पटरी पर सो गया जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए।

Loading...

मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर ने घटना की सूचना कछवां रोड रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया की निगतपुर स्टेशन और बहेड़वा हाल्ट के बीच में एक युवक ट्रेन से कट गया है और शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कछवां थाने पर दी। तत्काल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई राजेन्द्र सिंह को दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त करायी तो पता चला मृतक दियावं गांव का है। घटना की जानकारी जब मृतक के घर वालों तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page