वाराणसी
वाराणसी : कार की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत
कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके में मिंट हाउस के पास शुक्रवार की देर रात वरुणा पुल से नदेसर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दूसरी लेन में जाकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। इस दौरान विपरीत लेन में चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी निवासी श्यामजी चौहान (30) और उनके साथ बाइक पर जा रही एक महिला और एक अन्य युवक कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव डीडीयू अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। श्यामजी चौहान को स्थानीय लोगों ने कबीर चौरा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पहले मिंट हाउस तिराहे पर बने पुलिस बूथ में टक्कर मारने के बाद आगे डिवाइडर में टकराने के साथ खादी गांधी आश्रम के पास बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्टर मार दी। यह संयोग था कि दुर्घटना के दौरान एयरबैग खुलने से उसमें सवार तीनों की जान तो बच गई लेकिन वे मौका पाकर भाग निकले। कार सवार तीनों लोग नशे में थे और लड़खड़ाते हुए दौड़कर भागे। कार नंबर के सहारे पुलिस चौक क्षेत्र में रहने वाले मालिक के घर पहुंची तो कोई पुरुष नहीं मिला।
