Connect with us

वाराणसी

संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थान का हुआ लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

राजस्थान के राज्यपाल ने किया लोकार्पण

वाराणसी। विकासखंड चोलापुर अंतर्गत ग्राम सभा जरियारी के बरजी गांव में बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के कर कमलों द्वारा संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संचालित संजीवनी संस्थान के भवन का लोकार्पण चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया विक्रम संवत 2081 दिन बुधवार हुआ। लोकार्पण का कार्यक्रम संस्थान के परिसर में लगे शिलापट्ट का फीता काट कर वेद मंत्रों के उच्चारण एवं हर हर महादेव के जय घोष के साथ किया गया।

वहीं कार्यक्रम संचालित करने से पहले दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि कलराज मिश्र ने दिव्यांगजनों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि, ‘संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी’ के द्वारा संचालित ‘संजीवनी संस्थान’ दिव्यांगजनों के लिए थेरेपी ट्रेनिंग रीहैवीलिटेशन , प्रशिक्षण एवं आजीविका केंन्द्र इस क्षेत्र के लिए यह संस्थान वरदान साबित होगा।

राज्यपाल ने आगे कहा कि, संस्थान का भूमि पूजन मेरे ही द्वारा किया गया संस्थान का शिलान्यास 12 जून 2021 को मेरे ही द्वारा सम्पन्न किया गया था। बडे ही सौभाग्य की बात है आज पुनः : संस्थान के भवन का लोकार्पण मेरे ही द्वारा किया जा रहा है। ताकि इस क्षेत्र व आस-पास के दिव्यांगजनों के चिकित्सा, थेरेपी, ट्रेनिंग और प्रशिक्षण चालू किया जा सके।

संजीवनी संस्थान के द्वारा क्षेत्र के जरीयारी ग्राम निवासी डा० कृष्ण कान्त चौबे को निःस्वार्थ भाव से निरन्तर सहयोग के लिए संजीवनी सेवा रत्न सम्मान से राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र ने सम्मानित किया।

Advertisement

मंचासीन विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राधे मोहन त्रिपाठी, प्रो० वी.पी. सारस्वत शिक्षा विद एवं निदेशक, अध्यक्षता प्रो० वांगचुक दोर्जे नेगी कुलपति केंद्रीय तिब्बती संस्थान सारनाथ वाराणसी रहें। लोगों ने दिव्यांगजनों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। वहीं मंच संचालन डॉ वीएस पाण्डेय संजीवनी संस्थान वाराणसी ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page