Connect with us

वाराणसी

गोवा के राज्यपाल ने परिवार संग देखा विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई सहपत्नी व परिजनों के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व विख्यात मां गंगा की आरती में शामिल हुए। राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई व सहपत्नी मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया साथ ही भगवती मां गंगा की आरती देख मंत्रमुग्ध हुए।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र मोमेंटो व प्रसाद देकर स्वागत किया।

Loading...

राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा, “हमारी आध्यात्मिकता प्रकृति के प्रति है, मां गंगा व अन्य नदियों को भारत वर्ष हमेशा से पूजता आया है, आज भगवती मां गंगा की भव्य आरती में सम्मलित होकर मैं यह कहना चाहता हूं की मैं लय और आध्यात्म में खो गया, मैं अपने जीवन के अंतिम सास तक इस पल को नहीं भूल पाऊंगा , भगवती मां गंगा से भारत और भारतवासियों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page