Connect with us

मुम्बई

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का 21 वां वार्षिक समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा अंधेरी ( प.) स्थित अँधेरी रिक्रिएशन क्लब में वरिष्ठ समाजसेवक अक्षैबर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित 21 वें वार्षिक समारोह में दिव्यांगजनों की सहायता हेतु व्हील चेयर व लंच बॉक्स वितरित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतुजा रमेश लटके, विधायक अँधेरी विधानसभा थी। प्रमुख अतिथि के रूप में समाजसेवी आश्विन जैन, सेवा निवृत एसीपी अरविन्द महाबदी थे।

संस्था द्वारा इस समारोह में सुप्रसिद्ध आर.टी.आई. एक्टिविस्ट अनिल गलगली, गोल्ड मेडलिस्ट रमेश मिश्रा (पैरा बेंच प्रेस वेट लिफ्टिंग, आर्म लिफ्टिंग) और डॉ. संजय दुबे को स्वर्गीय श्री. आर. एन. सिंह सामाजिक गौरव सम्मान स्वरुप स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल और इक्कीस सौ रुपये देकर सम्मानित किया गया।

इस समारोह के अतिथि के रूप में संवेदना फाउंडेशन के चेयरमैन पंकज मिश्रा, सद्गुरु फोडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन गणेश अग्रवाल, के पश्चिम की पूर्व प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीमती सुधा सिंह, अँधेरी रिक्रिएशन क्लब के ट्रस्टी, सचिव विनोद मेहता, डॉ. सुरेंद्र द्विवेदी, उत्तर भारतीय संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. यू. सिंह, अमित ओमप्रकाश दुबे – ट्रस्टी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, नालासोपारा, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, भाजपा नेता रवि दुबे, रा.का.पा. (शरद पवार) नेता एड. सतीश मिश्रा, युवा समाजसेवक प्रमोद पांडेय अदि गणमान्यजन उपस्थित रहे. इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने कविता पाठ से उपस्थित दिव्यांगजनों का उत्साह वर्धन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे, उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मजदुर नेता विकास तिवारी, महामंत्री एड. अशोक मिश्रा, सचिव प्रशांत चारी, मनमोहन शर्मा, विनय दुबे, आनंद चौबे, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, पवन दुबे, शेखर कांगूने, रजाक बिलखिया, मिना पाटेकर, प्रशांत दुबे, राजेश शर्मा, गुरुजस यादव, राम ठाकुर आदि लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page