Connect with us

मुम्बई

मुंबई में रेलवे की लापरवाही उजागर, टिकट दलाल के आगे सिस्टम फेल

Published

on

Loading...
Loading...

रेलवे विभाग की ओर से शुक्रवार को समर वेकेशन स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है लेकिन इसकी जानकारी बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को है ही नहीं। यहां तक की आम जनता को भी इस बारे में नहीं बताया गया। स्कैनर काउंटर पर भी कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था।

शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे जब जयदेश न्यूज़ के रिपोर्टर धर्मेंद्र सिंह धर्मा, स्टेशन इंक्वारी करने पहुंचे तो रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें किसी भी तरह की जानकारी ना दे पाने की असमर्थता जता दी। लेकिन जब वह बाहर निकले तो एक टिकट दलाल ने उनसे बोला की टिकट जब चाहे तब बुक हो जाएगी लेकिन उसके लिए मोटी रकम खर्च करनी होगी।

इसके बाद वह पुनः स्टेशन के टिकट काउंटर पर पहुंचे और कर्मचारियों से इस बाबत जानकारी ली तो कर्मचारी ने बोला कि, “आप मास्टर ऑफिस बात करिए।मुझे किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। मेरा काम सिर्फ अनाउंसमेंट करने का है।” स्टेशन मास्टर का नाम पूछने पर कर्मचारी ने टाल-मटोल जवाब दिया और कहा कि, “उन्हें उनका नाम नहीं पता क्योंकि वह समय-समय पर बदलते रहते हैं। आप ऑनलाइन देख लीजिए मुझे पता नहीं है।”

ऐसे में अगर देखा जाए आम जनता समर वेकेशन के समय में स्पेशल समर ट्रेन की टिकट बुक करना चाहे तो उसे इस बारे में जानकारी रेलवे विभाग की ओर से नहीं दी गई। जबकि टिकट से लेकर संपूर्ण प्रक्रिया तक की जानकारी टिकट दलालों को है। लेकिन रेलवे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page