Connect with us

वायरल

मुख्तार अंसारी के मौत की‌ होगी न्यायिक जांच, आज किया जाएगा सुपर्द-ए-खाक

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्तार अंसारी ने बांदा कोर्ट के सीजीएम को लिखे लेटर में लगाया कई लोगों पर आरोप

बेटे उमर ने जेल प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्तार के बेटे उमर ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उनके पिता को स्लो प्वाइजन दिया गया है। हमें प्रशासन पर भरोसा नहीं है अब हम न्यायपालिका पर ही आश्रित है। मेरे पिता ने लेटर लिखकर अपनी मौत होने का अंदेशा जाहिर कर दिया था। उन्होंने खुद बताया था कि, “ऐसा लग रहा है, जैसे मेरी मृत्यु हो जाएगी। मुझे खाने में स्लो पॉइजन दिया जा रहा है।”

Advertisement

इसके अलावा मुख्तार अंसारी ने बांदा कोर्ट के सीजीएम को लिखे लेटर में लिखा है कि, विधायक सुशील सिंह, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, एमएलसी बृजेश सिंह, पूर्व आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और प्रमुख गृह सचिव उत्तर प्रदेश, इन सभी लोगों ने मिलकर उनकी हत्या की प्लानिंग की थी।

मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते अब मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में सीजीएम बांदा ने न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में तीन सदस्यीय टीम मजिस्ट्रेटी जांच करेगी। इस जांच की रिपोर्ट एक महीने के अंदर सौंपनी होगी। वहीं मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम होने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके पश्चात गाजीपुर में काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में पुलिस फोर्स तैनात हो गई है। इसके अलावा सादी वर्दी में LIU के जवान भी तैनात है। जनाजे में शामिल होने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रखेगी। जनाजे में कई गुर्गों के शामिल होने की आशंका है। फरार गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page