वायरल
मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, जेल प्रशासन पर लगाया यह आरोप
यूपी के बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मध्यरात्रि मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डॉक्टर्स के अनुसार फिलहाल मुख्तार की स्थिति सामान्य है। 5 दिन पहले मुख्तार अंसारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्हें खाने में स्लो प्वाइजन दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें अपनी हत्या का डर भी सता रहा है। मुख्तार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
मामले का संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में डीजी जेल एसएन साबत ने जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया है। मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सात अप्रैल 2021 को बांदा मंडल कारागार में शिफ्ट किया गया था।

ज्ञातव्य है कि,मुख्तार अंसारी को महज 18 महीने में ही आठ मुकदमों में कोर्ट ने सजा सुनाई है। इसमें दो बार उम्रकैद की सजा हुई है। मुख्तार के विरुद्ध लंबित 65 मुकदमों में से 21 का विभिन्न न्यायालयों में ट्रायल चल रहा है। सरकार की पैरवी से हाल ही में 34 वर्ष पुराने एक मुकदमे में वाराणसी के एमपी- एमएलए कोर्ट से मुख्तार को आजीवन कारावास की सजा मिली है। यह मामला फर्जी शस्त्रत्त लाइसेंस से संबंधित है।
