Connect with us

वायरल

प्रतापगढ़ : बस-कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, दो हुए घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सगाई के अगले दिन जा रहे थे दर्शन करने, घर वालों के मना करने के बावजूद नहीं माने

प्रयागराज से भक्तिधाम मनगढ़ जा रही कार का अगला टायर फटने से हाईवे पर हथिगंवा फूलमती धाम के पास अनियंत्रित कार सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गई। हादसे में मंगेतर जोड़े समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गम्भीर हालत में एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना के बाद रोडवेज चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के मलाक रामबाग कीडगंज निवासी 25 वर्षीय अनुज गोस्वामी की कटरा कर्नलगंज निवासी बंटी गोस्वामी की बेटी 23 वर्षीय वैष्णवी के साथ सोमवार को सगाई हुई थी।मंगलवार की शाम दोनों लोग ( नवदम्पत्ति‌ ) अनुज के बहन की बेटी 12 वर्षीय गुनगुन, परिवार की ही 45 वर्षीय अनीता तथा 35 वर्षीय प्रतीक्षा के साथ घर वालों के मना करने के बावजूद मनगढ़ दर्शन करने जा रहे थे। रात आठ बजे कार का अगला टायर अचानक फटने से वह सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। पुलिस ने बुलडोजर व गैस कटर से वाहन को काटकर सभी को बाहर निकलवाया। इसमें कार चला रहे अनुज, पीछे बैठी वैष्णवी व गुनगुन की मौत हो गई थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page