Connect with us

वायरल

प्रतापगढ़ जंक्शन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

जिले में मंगलवार को प्रतापगढ़ जंक्शन पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने जिले के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण वर्चुअल रूप से किया। प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य परियोजनाओं को आगे तेजी से बढ़ते हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए बताया, प्रतापगढ़ स्टेशन का कायाकल्प सौंदर्यीकरण करने के लिए 35 करोड रुपए केंद्र सरकार ने दिया है। अब यह स्टेशन आने वाले समय में एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। यहां पर वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन भी रुकेगी। इसके अलावा आने वाले समय में पृथ्वीगंज एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ान भरेंगे।

Loading...

उन्होंने आगे कहा कि, संसदीय क्षेत्र के जितने भी छोटे-मोटे रेलवे स्टेशन है उनके कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री से निवेदन किया था उन्होंने हमारे निवेदन को स्वीकार करते हुए सभी स्टेशनों को कायाकल्प करवाया है।इस दौरान कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद अन्य लोग उपस्थित रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page