शिक्षा
प्रयागराज : हंडिया पीजी कॉलेज में प्रतिभा 2024 का हुआ शुभारंभ
हंडिया पीजी कॉलेज में सोमवार को आयोजित प्रतिभा 2024 का शुभारम्भ उद्घाटन समारोह से हुआ। मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संकायाध्यक्ष प्रो० नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिताओं के स्वरूप को सह-संयोजक डॉ० सोमेश नारायण सिंह ने विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्धक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वी०के० सिंह ने कहा कि, इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अजय सिंह ने छात्र-छात्राओं के बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये प्रसन्नता व्यक्त की एवं प्रतिभागियों को शुभकामना दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रो० विवेक पाण्डेय ने किया।

प्रतिभा 2024 के प्रथम दिवस में निबन्ध प्रतियोगिता में कुल 63 तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राऐं एवं रंगोली निर्माण में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ० नीरज कुमार सिंह, डॉ० शैलेन्द्र कुमार यादव एवं आशुतोष त्रिपाठी, सह-संयोजक डॉ० बृजेन्द्र सिंह, डॉ० अजय गुप्ता, डॉ० संजय कुमार शुक्ल, सुनील कुमार, डॉ० शारदा सिंह आदि रहे।
आयोजक डॉ० रतंजय कुमार सिंह डॉ० मुन्ना सिंह, रजनीश चर्तुवेदी, डॉ० ज्योत्सना सिंह, डॉ० प्रद्युम्न सिंह, डॉ० धर्मेन्द्र भारतीय, डॉ० अरूण कुमार पाण्डेय, डॉ० देवेन्द्र सिंह, डॉ० रमेश कुमार, डॉ० शशिभूषण ओझा, संतोष कुमार, सुश्री लिपिका बोस, अनुराग मालवीय, सजीव वर्मा इत्यादि रहे।
