Connect with us

राज्य-राजधानी

जौनपुर से मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी

Published

on

जौनपुर जिले के लाखों लोग महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। जौनपुर वालों की सबसे ज्यादा संख्या मुंबई में है। इसी के तहत जौनपुर से मुंबई के बीच आने वाले दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह की मांग पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी दे दी है। बजट 2024 जारी होने के बाद जौनपुर से मुंबई चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का रूट सर्वे भी शुरू हो गया है।

जौनपुर से मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने से कई ज‍िलों के यात्र‍ियों को राहत म‍िलेगी। आमतौर पर मुंबई जाने के लिए जौनपुर के लोगों को बनारस से ट्रेन पकड़ना होता है क्योंकि बनारस से मुंबई जाने वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा होती है लेकिन उसमें दिक्कत की बात यह है कि कई ट्रेनें 24 घंटे से ज्यादा का समय लेती हैं और सिग्नल क्लियर ना होने की वजह से यह दायरा 30 घंटे से भी ज्यादा का हो जाता है। वंदे भारत के जौनपुर से मुंबई चलने के दरम्यान यह समय और भी कम हो जाएगा और यात्रियों का 5 से 6 घंटे समय की बचत भी होगी।

जौनपुर जिले के मूल निवासी कृपा शंकर ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपना पत्र नवम्बर 2023 में सौंपा था। पत्र में कहा था कि मुंबई में 50 लाख से अधिक उत्तर भारतीय रहते हैं। इसमें से भी हर छठा व्यक्ति जौनपुर का रहने वाला है। ऐसे में मुंबई वाया जौनपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाए तो इससे जौनपुर के साथ-साथ भदोही, प्रतापगढ़, सुलतानपुर और वाराणसी सहित आसपास के कई जिलों के रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa