Connect with us

पूर्वांचल

केंद्रीय मंत्री के बदौलत भैंसउर वालों को मिला अंडरपास : मृत्युंजय सिंह दीपु

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपु शुक्रवार की रात केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय के दिल्ली आवास पर मिलकर भैंसउर अंडरपास बनने पर आभार व्यक्त किया।अंडरपास बनने पर लगभग तीन दर्जन गांवों के किसानों व ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिल जाएगा। वहीं किसानों को गंतव्य पर जाने के लिए दूरी कम होने से समय व धन का बचत हो जाएगा।

दानापुर मंडल के धीना रेलवे स्टेशन के समीप भैंसउर गांव के सामने रेलवे ट्रैक से किसान व ग्रामीण मजबूरी में आवागमन करते है। इसके लिए काफी लंबे समय से किसान व ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर समपार फाटक या अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपु ने केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय को पत्रक देकर अंडरपास बनाने मांग किया था।

समस्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने तत्कालीन रेलमंत्री सदानंद गौड, सुरेश प्रभु, पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने का मांग किया था। रेलवे विभाग ने 6 करोड़ 34 लाख की लागत से अंडरपास बनाने का स्वीकृति दे दिया।‌ रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपु सचिव दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के आवास पर मिलकर संकट मोचन का प्रसाद,अंगवस्त्र व बुके देकर अंडरपास बनने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रंजन दुबे आदि रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page