पूर्वांचल
फरवरी के मध्य में चंदौली यात्रा पर आएंगे राहुल गांधी
Loading...
Loading...
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सदर ब्लाक में सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पार्टी मुख्यालय से रवाना हुई। यह यात्रा जसुरी, चकिया, पड़या, नेगुरा, मसौनी, मठपुरवां, हथियानी, नवहीं आदि गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए राहुल गांधी के फरवरी के मध्य में चन्दौली यात्रा में आने का निमंत्रण दिया गया।
Loading...

इस अवसर पर यात्रा का नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष इन्द्जीत मिश्रा ने किया तथा यात्रा में मुख्य रूप से डाॅ. नारायण मूर्ति ओझा, मून्ना, मधु राय, डॉ राम अधार, जोसेफ, गंगा प्रसाद, आर के गौतम, ज्ञान प्रकाश, शिवेंद्र मिश्रा, प्रभात मिश्रा, शमशेर अली, बिनोद सिंह, उमा यादव, दूधनाथ, श्याम कार्तिक, संजय प्रसाद, कंचन प्रसाद सहित अनेक कांग्रेस जन शामिल रहे।
Continue Reading
