Connect with us

वाराणसी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बड़े ही उल्लास व धूमधाम के साथ 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को कंबल भी बांटे गए।प्रधानमंत्री के जनसम्पर्क कार्यालय जवाहर नगर, भेलपुर‌ में सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने करने वाले महापुरुषों को नमन किया।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, हिलमिल आदि मौजूद रहे। तो वहीं नीचीबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में पूर्व राज्यमंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से आत्मा विशेश्वर, नलिन नयन मिश्र, संदीप चौरसिया, नीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।

कंबल वितरित का कार्यक्रम – महिला मोर्चा मंत्री रिचा सिंह के अजय विहार काॅलोनी टकटकपुर स्थित आवास पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने 30 महिलाओं को कंबल वितरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से जगदीश त्रिपाठी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, मंजू सिंह, रतन सिंह मौर्य, विवेक पांडेय, इंदु भूषण गुप्त आदि मौजूद रहे।

राजर्षि मंडल द्वारा भोजूबीर कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष रतन मौर्य के संयोजन में हुए कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश सिंह अलगू ने ध्वजारोहण किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page