Connect with us

वाराणसी

अन्नपूर्णा मंदिर में भक्त हुए भाव विभोर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के खुशी में काशी के रथयात्रा में अन्नपूर्णा मंदिर स्थित बेदी धर्मशाला में सोमवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ और तमाम भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र शामिल रहें।

Loading...

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों ने “जय श्रीराम, सीताराम सीताराम” के नाम का उद्घोष किया। मंदिर प्रांगण में शाम को भजन कीर्तन का पाठ सम्पन्न होने के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तजनों ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page