Connect with us

वाराणसी

शिव की नगरी काशी हुई राममय, हर तरफ छाया रहा भगवा झंडा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात काशी में भी हर्षोल्लाह का माहौल बना हुआ है। हर जगह प्रमुख मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। काशी के विभिन्न क्षेत्रों में “जय श्री राम” के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। काशी के प्रमुख मंदिरों में हरि कीर्तन, सुंदरकांड जैसे पाठ का आयोजन हुआ और क्षेत्रीय लोगों ने अपनी-अपने क्षेत्र में शोभायात्रा भी निकाली। काशी का माहौल राममय होने के साथ-साथ भगवामय भी हो गया।

Loading...

इस अवसर पर कल वाराणसी के शिवदासपुर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें बिरजू भारद्वाज, धीरज गुप्ता, रमेश गुप्ता, संजय गुप्ता इत्यादि शामिल रहे। यज्ञ में आहुति देने वालों की खुशी देखते ही बन रही थी। लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। यज्ञ का आयोजन संपन्न होने के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page