Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : रामपुर गांव के प्रधान विजय कुमार सिंह ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

काशी विद्यापीठ ब्लॉक के गांव रामपुर के प्रधान विजय कुमार सिंह ने जयदेश न्यूज़ से बातचीत में कहा कि, आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हम सभी ग्राम वासियों द्वारा पंचायत भवन पर वृद्ध बेसहारा एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किया गया है।

एक प्रधान के तौर पर मेरा दायित्व है कि जरूरतमंदों की हमेशा सहायता की जाए। रामपुर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए में पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। ठंड के मौसम में बहुत ही शीतलहर पड़ रही है जिसके तहत आज रामपुर गांव में वृद्ध, बेसहारा एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरित करते हुए भोजन कराया गया।

Loading...

आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी की मुख्य वजह मोदी जी ही हैं। उनके वजह से आज हम सभी लोग इस अलौकिक एवं अद्भुत माहौल के साक्षी बने हैं। पूरा देश राममय हो गया है। बहुत जल्द हम सभी लोग अपने परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page