Connect with us

पूर्वांचल

निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज के पास युवक का जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब दुबेपुर ब्लॉक में एक व्यक्ति का अलाव के पास जला हुआ शव पाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक नशा करता था। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि नशे की स्थिति में उसने सुसाइड किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

घटना कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के दुबेपुर ब्लॉक की है। क्षेत्र निवासी रमेश वर्मा का ब्लॉक पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के पास ही खेत है। यहीं पर उनका 25 वर्षीय पुत्र विक्रांत वर्मा फॉम हाउस चलाता था। उसने कई बकरियां पाल रखा था लेकिन व्यापार में घाटा होने से उसने दो महीने पहले बकरियों को बेचकर दिल्ली चला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वह दिल्ली से दो-तीन दिन पूर्व ही लौटा था। ऐसे में माना जा रहा है कि या तो अलाव तापते हुए वो हादसे का शिकार हुआ होगा या फिर उसने सुसाइड कर लिया।

Loading...

सूचना मिलने पर कोतवाली देहात एसएचओ श्याम सुंदर, सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक युवक शराब का नशा करता था। ऐसे में माना जा रहा है कि नशे के वजह से वह अर्द्धबेहोशी की हालत में अलाव पर जा गिरा होगा और हादसे का शिकार हो गया।सीओ अब्दुस सलाम ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। मृतक के दो भाई व दो बहन है और डेढ़ साल की जुड़वा बेटियां हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page