Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

चोपन/ सोनभद्र- श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत चोपन मंडल के सभी प्रमुख मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मंडल में सभी प्रमुख मंदिरों की साफ सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। स्वच्छता के क्रम में चोपन मंडल गढईडीह नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।

वहीं दूसरी तरफ चोपन के प्रमुख पहाड़ी पर स्थित काली मंदिर परिसर में ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला देवी गोड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया। अन्य मंदिरों में सोमेश्वर महादेव मंदिर पर जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाकर आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मंदिरों में पूजा पाठ एवं प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट एवं दीप प्रज्वलन कर भव्य दीपावली मनाने का आग्रह किया।

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा घनश्याम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page